मुंबई, मुंबई मनपा को रविवार शाम तक कोरोना वैक्सीन की डेढ़ लाख डोज मिली है। पिछले दिनों वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण केंद्रों में टीका लगाने का काम बाधित हो रहा था। अब टीकाकरण का काम सोमवार से फिर से तेज गति से शुरू हो सकेगा।
मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन को रविवार शाम को डेढ़ लाख डोज की आपूर्ति की गई है। मनपा, राज्य, केंद्र और निजी कुल मिलाकर १३२ टीकाकरण केंद्रों में आज सोमवार से टीका देने का काम तेज गति से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जंबो कोरोना केंद्र और मनपा अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत की समस्या दूर हो गई है। आगे से ऑक्सीजन की आपूर्ति नियमित शुरू रहेगी और ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। यह जानकारी मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने दी है।
चहल के मुताबिक १६ जनवरी से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में मनपा व सरकार के ५९ और निजी अस्पताल के ७३ कुल मिलाकर १३२ टीकाकरण केंद्र शुरू हैं। हालांकि कोरोना वैक्सीन की मर्यादित खेप मिलने के कारण कुछ केंद्रों पर टीके का काम रोकना पड़ रहा था। रविवार शाम को सिरम इंस्टीट्यूट से १ लाख ५० हजार वैक्सीन और भारत बायोटेक से ८ हजार कोवैक्सीन की डोज मिली है। अगले ३ दिनों तक बिना किसी शिकायत के टीकाकरण अभियान शुरू रहेगा। भारत बायोटेक की आठ हजार कोवैक्सीन चुनिंदा केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। वैक्सीन की खेप मनपा के कांजुरमार्ग स्थित प्रादेशिक टीका भंडारण केंद्र में रखी गई है। सरकारी और निजी टीकाकरण केंद्रों को आवश्यकतानुसार रोजाना वैक्सीन का वितरण किया जाएगा।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


