मुंबई : मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच शहर की महापौर किशोरी पेडनेकर ने नाइट कर्फ्यू लगाने को जरूरी बताया है। पेडनेकर ने कहा कि मुझे लगता है कि अब नाइट कर्फ्यू लगाना जरूरी हो गया है, हम भीड़ वाले बाजारों को नई जगह पर स्थानांतरिक करने पर भी विचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी मुंबईकरों को लॉकडाउन से बचने के लिए मिलकर काम करना होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में मुंबई दूसरे नंबर पर है। एक्टिव केसों के मामले में पुणे के बाद मुंबई का ही नंबर है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि उद्धव सरकार कोई कड़ा कदम उठा सकता है।
बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23,179 नये मामले सामने आये थे जो 2021 में एक दिन में दर्ज किये गये सबसे अधिक मामले थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों को मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,70,507 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस महामारी से 84 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,080 हो गई।
बुधवार को दिन के दौरान 9,138 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 21,63,391 हो गई है। राज्य में इस समय 1,52,760 मरीज उपचाराधीन हैं। नागपुर शहर में दिन के दौरान कोविड-19 के सबसे अधिक 2,698 मामले सामने आये। इसके बाद पुणे में 2,612 और मुंबई शहर में 2,377 मामले दर्ज किये गये।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 1


