मुंबई : मुंबई से प्रवासी फिर ला रहे कोरोना संक्रमण मुंबई व अन्य महानगरों से लौट रहे लोग अपने साथ कोरोना संक्रमण ला रहे हैं। इसकी पुष्टि जांच के दौरान हुई। जिले में लौट रहे छह प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमण के कारण बहराइच व बलरामपुर में क्वारंटीन किए गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक बच्चा महानगर से लौटे परिवारीजनों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुआ। उसे जिले के एलवन हास्पिटल में भर्ती किया गया।
कोविड19 संक्रमण धीरे धीरे फिर से बढ़ने लगा है। जिस प्रकार विगत वर्ष मार्च में प्रवासी मजदूरों के कारण संक्रमण पूरे जिले में फैला था, उसी प्रकार इस वर्ष भी प्रवासी मजदूर अपने साथ संक्रमण ला रहे हैं। इसकी पुष्टि मुंबई से आने वली ट्रेनों में घर लौटने वाले मजदूरों की जांच में हुआ।
बहराइच, गोंडा व बलरामपुर में रेलवे स्टेशनों पर हुई जांच के दौरान जिले के छह प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए। जिन्हें वहीं के स्थानीय प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है। कटरा क्षेत्र का एक बालक मुंबई से लौटे परिवारीजनों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। जिसे एलवन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में देखा जाए तो जिले में कोरोना के एक्टिव सात केस हो गए हैं। जिसमें से एक जिले में तो शेष अन्य जनपदों में भर्ती हैं।
मुंबई से आने वाली बसों के यात्रियों की नहीं हो रही जांच
मुंबई के कुर्ला से भिनगा, मल्हीपुर व इकौना के लिए सीधी बस सेवा संचालित है। प्रत्येक बस में 55 से 60 यात्री सवार रहते हैं। इन यात्रियों की न तो मुंबई में कोविड जांच होती है न ही जिले में आने के बाद जांच की कोई व्यवस्था है। ऐसे में मुंबई से आकर सीधे यह अपने परिवारीजनों के संपर्क में चले जाते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
एक ओर जहां लोग चोरी छिपे मुंबई व अन्य महानगरों से आकर अपने घरों में जाकर लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन कोविड संक्रमण को समाप्त करने के लिए जिले के पंद्रह सीएचसी, पीएचसी व संयुक्त जिला चिकित्सालय पर टीकाकरण अभियान चला रहा है। शनिवार को देर शाम तक 2039 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से मात्र एक व्यक्ति को दूसरी डोज लगाई गई। शेष सभी नए लोग थे।
पंद्रह स्थानों पर लगा बैरियर
महानगरों सहित अन्य क्षेत्रों से जिले में प्रवेश करने के दौरान जांच के लिए डीएम के निर्देश पर पंद्रह स्थानों पर चेकपोस्ट बनाया गया है। यह चेकपोस्ट भारत नेपाल सीमा के साथ ही अन्य जिलों से जोड़ने वाले रास्तों पर बनाया गया है। चेकपोस्ट में रत्नापुर, तुलसीपुर, बौद्ध परिपथ परेवपुर, भिखारीपुर मसढ़ी, वीरपुर चौराहा, श्रावस्ती पुलिस चौकी, गिरंट, ककरदरी, माल्ही चौराहा, गजोबरी लखाही बेनीनगर, तुरंगा, सुइया, भरथा, हकीमपुरवा, हथियानाला शामिल है। यहां 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहेगी।
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिले में वृहद टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत समस्त सीएचसी में दह दिन, पीएचसी में तीन दिन मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति जो 45 वर्ष से अधिक उम्र का हो व किसी रोग से पीड़ित हो, या फिर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीका लगवा सकता है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


