Home Crime IPL पर हर दिन करोड़ों का सट्‌टा:कार में बैठकर मुम्बई-राजस्थान के मैच...

IPL पर हर दिन करोड़ों का सट्‌टा:कार में बैठकर मुम्बई-राजस्थान के मैच में हर बॉल पर लगवा रहे थे दांव

32
0

मुंबई: ग्वालियर में IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के हर मैच पर हर दिन करोड़ों के दांव लग रहे हैं। मुरार और लश्कर सर्कल में सटोरिए सक्रिय है। पुलिस ने बाला बाई का बाजार में घेराबंदी कर दो सटोरियों को पकड़ा है। यह कार में बैठकर ही करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को सट्‌टे की लाइन देकर ऑनलाइन सट्‌टा खिलवा रहे थे। पुलिस ने सटोरियों से एक कार, 35 हजार नगदी के साथ ही दो मोबाइल व लाखों रुपए का हिसाब किताब मोबाइल में मिला है। पुलिस सटोरियों से पूछताछ कर रही है वह कैसे लाइन लेकर सट्‌टा खिला रहे थे।
कोतवाली टीआई राजीव गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाला बाई का बाजार इलाके मे एक सफेद रंग की कार में बैठकर एक युवक राजस्थान रॉयल्य व मुम्बई इंडियन के बीच चल रहे मैच में सट्टा ले रहा है। सूचना पर सटोरिए को दबोचने के लिए टीआई गुप्ता मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देख सटोरिया कार में बैठकर तेज गति से म्यूजिक सुनने लगा, जब पुलिस ने उससे बीच रोड में कार खड़ी करने का कारण पूछा तो आरोपी बोला कि वह दोस्त का आने का इंतजार कर रहा है। लेकिन उसके पास रखे मोबाइल लगातार घनघनाते देख पुलिस को शंका हुई। पूछताछ व कॉल करने वालों से बात कर पता चला कि वह तो आईपीएल के मैच पर दांव लगा रहे है।