कल्याण : कल्याण डोंबिवली महनागर पालिका ने वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन यानी कि 31मार्च को 10 करोड़ 78 लाख टैक्स वसूल कर अब तक का सर्वाधिक रिकार्ड कायम किया है। महापालिका प्रशासन द्वारा 15 अक्टूबर 2020 से 15 जनवरी 2021 इन तीन महीनों के लिए ‘अभय योजना’ के अंतर्गत व्याज में 75 प्रतिशत की छूट करदाताओं को दिया गया था,मनपा आयुक्त डा. विजय सर्यवंशी ने 425 करोड़ रूपए का कर वसूलने का लक्ष्य रखा था। अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार और उपायुक्त सुधाकर जगताप के मार्गदर्शन में कर निर्धारक एवं संकलक विनय कुलकर्णी ने अपने मातहतों के साथ अथक प्रयास कर पिछले साल का रिकार्ड तोड़ते हुए 134.41 करोड़ अधिक टैक्स वसूल किया है। कोरोना काल में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से सामना करने के बाद भी नागरिकों ने अपना संपत्ति कर भरा, जिसके कारण पूरे साल में 01अप्रेल से 31मार्च तक कुल 427 करोड़ 50 लाख टैक्स मनपा की तिजोरी में जमा हुए है। बताया जाता है कि महापालिका में टेक्स वसूली का यह सर्वाधिक रिकार्ड है, जो महज एक दिन में इससे पहले कभी नहीं हुआ है।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


