Home Maharashtra वसई : वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में व्यक्ति ने की आत्महत्या

वसई : वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में व्यक्ति ने की आत्महत्या

38
0

वसई : वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार पूर्व के सातिवली इलाके के मितला नगर निवासी रामकुमार दशरथ मिश्रा (45) नामक व्यक्ति ने 31 मार्च की सुबह लगभग 9 ; 30 से 11 बजे के दौरान क्षेत्र के शिवाचा पाडा स्थित कंपनी के गाला में लगे लोहे की पाईप में धोती की सहायता से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।