हिंगोली : महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। फिलहाल हिंगोली जिले में 7 दिनों तक लॉकडाउन है। इस दौरान बाहर निकलने पर मुकदमा दर्ज करने का संकेत भी जिलाधिकारी ने दिया है। इसी प्रकार अगर शादी करनी है तो कोर्ट मैरिज करें इस तरह का फरमान भी जिलाधिकारी रुचेश जयवंशी जारी किया है। फिलहाल राज्य में 50 लोग ही किसी शादी समारोह समारोह में शामिल हो सकते हैं। बावजूद इसके जिलाधिकारी ने सीधे कोर्ट मैरिज करने की सलाह दी है। जिलाधिकारी के इस फैसले पर आश्चर्य भी जताया जा रहा है।
हिंगोली जिले में 29 मार्च सुबह 7 बजे से लेकर 4 अप्रैल की रात 12 बजे तक यह लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। किराना और सब्जी की दुकानें, पेट्रोल पंप ,जिले की बस सेवा, कृषि संबंधित दुकानें, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल और शराब की दुकानें इस दौरान बंद रहेंगी।
बिना वजह सड़क पर घूमने वाले नागरिकों के खिलाफ प्रशासन कड़क कार्रवाई करेगा। इसके अलावा उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। फिलहाल सभी सरकारी कार्यालयों में काम शुरु रखने की अनुमति है। इस दौरान मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल, कोरोना जांच केंद्र जैसी जरूरी चीजें शुरू रहेंगी। जबकि दूध,कुरियर, होटल जैसी सेवाओं को पार्सल या घर तक पहुंचाने की छूट दी गई है।
हिंगोली जिले में एनटीसी, तापड़िया स्टेट, जीजामाता नगर ,रिसाला बाजार, मारवाड़ी गली और वसमत गिरगांव, चौढी, जवला बाजार जैसी जगहों पर मरीजों की काफी ज्यादा संख्या है। लिहाजा प्रशासन ने इन जगहों को कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किया हुआ है।
हिंगोली जिले में हिंगोली और वसमत इन दो तहसीलों में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। फिलहाल शहर में कुल 2234 बेड अस्पतालों में हैं। जिनमें से 620 लोग इलाज करवा रहे हैं जबकि 1600 बेड खाली हैं। जिले में कल तक 6669 लोग कोरोना पॉजिटिव थे। जिनमें से 5885 मरीजों कोई इलाज के बाद डिस्चार्ज दिया गया है। कल तक 94 नए मरीज सामने आए थे। फिलहाल अलग-अलग अस्पतालों मे 717 मरीजों का इलाज शुरू है। कोरोना की वजह से 140 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
महाराष्ट्र में कोरोना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के बाद करे तो 47हज़ार 827 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 202 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई शहर में बीते 24 घंटों के अंदर 8हज़ार 844 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 55हज़ार 379 मौतें कोरोना की वजह से हो चुकी हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 443
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 418
Users This Year : 9368
Total Users : 70575
Views Today : 5
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 568
Views This Year : 10605
Total views : 106628
Who's Online : 0


