Home Crime चाय पीने के बहाने दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

चाय पीने के बहाने दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

181
0

मुंबई, शहर में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोग चाय पीना काफी ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन एक महिला के लिए गरम चाय आफत बन गई। दरअसल एक आरोपी ने पीड़ित महिला को गरम चाय पीने के लिए बुलाया था। आरोपी ने जान-पहचान का हवाला देकर उसे होटल ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि ३० वर्षीया पीड़ित महिला नालासोपारा की निवासी है। ४२ वर्षीय आरोपी महिला के जान-पहचान का है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी ने महिला को चाय पीने के लिए फोन किया था। महिला उसकी बातों में आ गई और गरम चाय पीने एक दुकान पर चली गई। इस दौरान आरोपी ने रात का खाना खाने की इच्छा जाहिर की। महिला और आरोपी एक होटल में गए लेकिन आरोपी ने बहाना बनाते हुए कहा कि इस होटल में उसकी पहचान के लोग आते रहते हैं। इसके बाद आरोपी ने उस होटल में एक कमरा बुक किया और महिला को वहीं चलकर खाना खाने की बात कही। होटल के कमरे में आरोपी महिला से जबरी करने लग गया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तब आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद महिला नालासोपारा पुलिस स्टेशन गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सूपे ने बताया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला को चाय पीने के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल सहायक पुलिस निरीक्षक किशोर माने मामले की जांच कर रही है।