मुंबई : बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों पर मनपा सहित अन्य अधिकृत एजेंसियों द्वारा कार्रवाई जारी है। कोरोना की दूसरी लहर जबसे मंद पड़ी है, लोग बड़ी संख्या में बिना मास्क लगाए सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं। अभी कोरोना केवल धीमा पड़ा है, तो लापरवाही का यह हाल है। लोगों की इसी लापरवाही से कोरोना की दूसरी लहर आई थी।
मनपा की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आठ जुलाई तक मुंबई में कुल 29 लाख 66 हजार 887 लोगों के खिलाफ मनपा, पुलिस व रेलवे ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है। जिनसे 59 करोड़ 82 लाख 42 हजार 200 रुपए का जुर्माना दंड के तौर पर वसूले गए हैं।
इसमें मुंबई पुलिस ने तीन लाख 96 हजार 788 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा था जिनसे सात करोड़ 93 लाख 57 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया है। मध्य रेलवे ने 10 हजार 328 लापरवाह लोगों से 21 लाख 18 हजार 200 रुपए वसूले हैं। पश्चिम रेलवे 10,989 लोगों से 22 लाख 63 हजार 400 रुपए वसूले हैं। इसी प्रकार हार्बर लाइन पर 2,574 लोगों से छह लाख 57 हजार 600 रुपए वसूल किए गए हैं।
मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूलने में इस बार भी जोन दो अव्वल रहा। इसमें आने वाले वॉर्ड में वडाला, परेल, वर्ली व धारावी शामिल हैं। इन इलाकों में अब तक चार लाख 50 हजार 990 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इनसे नौ करोड़ पांच लाख 33 हजार 100 रुपए का दंड वसूला गया है।
कोरोना काल में इधर-उधर, कहीं भी थूकने की मनाही होने के बाद भी लोग थूकने से बाज नहीं आ रहे हैं। आठ जुलाई तक 16,659 लोगों को थूकने के आरोप में पकड़ा गया था, जिनसे 33 लाख एक हजार 900 रुपए दंड वसूल किए गए हैं। थूकने के मामले में सबसे ज्यादा कार्रवाई जोन एक की तरफ से की गई है। इसमें आने वाले ए, बी, सी, डी, ई वॉर्ड में सर्वाधिक ए वॉर्ड में 1948 लोगों को पकड़ा गया है। जोन एक में कुल 11 लाख 58 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


