मुंबई : राज्य में स्कूल शुरू करने के संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग ने एक ई-सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। यह सर्वे १२ जुलाई तक कराया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से कोरोना काल में विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावक स्कूल शुरू करने के संबंध में अपने राय दे सकते हैं।
कोरोना महामारी के कारण स्कूल-कॉलेज बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक वर्ष शैक्षणिक वर्ष २०२१-२२ के लिए राज्य के कोरोनामुक्त ग्रामीण इलाकों में पहले चरण में कक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल १५ जुलाई से शुरू करने की गाइडलाइन जारी की है, वहीं कई अभिभावक व शिक्षक बार-बार अन्य कक्षाएं शुरू करने के संबंध में पूछ रहे हैं। स्कूली शिक्षा विभाग राज्य में स्कूल शुरू करने के लिए सभी अभिभावकों और शिक्षकों का सर्वे कर रहा है। यह सर्वे सोमवार १२ जुलाई २०२१ को रात ११ बजकर ५५ मिनट तक चलेगा। राज्य के सभी स्कूलों, शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, अधिकारियों से कहा गया है कि वे विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिभावकों से इस सर्वेक्षण में अपने विचार दर्ज कराने की अपील करें। सर्वेक्षण का लिंक http://www.maa.ac.in/survey है। महाराष्ट्र शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, पुणे के निदेशक दिनकर टेमकर ने दी है।
स्कूली शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड कल सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं। दरअसल उनकी कार को एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार को नुकसान पहुंचा लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। वर्षा गायकवाड हिंगोली जिले की पालकमंत्री भी हैं। वे हिंगोली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कल वे हिंगोली में एक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करके रामलीला मैदान का जायजा लेने जा रही थीं। इसी बीच तेजगति से आ रहे महिंद्रा पिकअप ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। हालांकि कार के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वर्षा गायकवाड सुरक्षित हैं।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


