मुंबई: नए केस के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस मामले में ब्राजील और अमेरिका ही इससे आगे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 55,469 नए केस आए। 34,256 ठीक हुए, जबकि 297 की मौत हो गई। नए केस का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 4 अप्रैल को 57,074 केस आए थे।
राज्य में अब तक 31.13 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 25.83 लाख ठीक हुए हैं और 56,330 की मौत हुई है। अभी 4 लाख 72 हजार 283 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में 10वें नंबर पर है।
पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में 10 से 30 अप्रैल तक बेहद जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें, शॉपिंग मॉल, जिम, सलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर, पार्क और मैदान बंद रहेंगे। दोनों शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है। सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पांच से ज्यादा लोगों को एकसाथ बाहर निकलना मना है। शाम 6 के बाद हार्ड लॉकडाउन का आदेश पहले की तरह है।
पुणे में बेहद जरूरी सेवाओं और उससे संबंधित दुकानें, अस्पताल, मेडिकल, मेडिकल इंश्योरेंस ऑफिस, फार्मास्युटिकल कंपनी, सब्जी मंडी, किराना दुकान, सब्जी-फल की दुकानें, डेरी, बेकरी, स्वीट मार्ट, बस, कैब, रिक्शा, रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट, ई- कॉमर्स, आईटी सेवा, अखबार के ऑफिस और पेट्रोल पंप को खुला रखा गया है।
सभी प्राइवेट ऑफिस को अपने सभी कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन देने या हर 15 दिन में RT-PCR टेस्ट कराने की शर्त पर सप्ताह भर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अपने हेड ऑफिस और शहर में अपने अन्य दफ्तरों में लोगों की एंट्री बैन कर दी है। महानगरपालिका ने सर्कुलर में कहा है कि बेहद जरूरी काम से आने वालों और पहले से तय बैठकों में शामिल होने वालों को छोड़कर किसी को BMC ऑफिस आने की अनुमति नहीं होगी।
मुंबई कोरोना टेस्टिंग को लेकर महानगरपालिका ने नई गाइडलाइंस जारी की है। अब लैब को RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट और प्राइवेट अस्पतालों को रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी 24 घंटे के भीतर BMC को देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कहा कि मुंबई के प्राइवेट अस्पताल, सर्दी जुकाम जैसे लक्षणों वाले गंभीर मरीजों की रैपिड एंटीजन जांच कर सकते हैं, लेकिन बिना लक्षण वाले मरीजों की यह जांच नहीं की जाएगी। RAT जांच से कोरोना वायरस संक्रमण का जल्दी पता चल जाता है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 88
Users Last 30 days : 289
Users This Month : 40
Users This Year : 2822
Total Users : 64029
Views Today : 4
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 101
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 46
Views This Year : 3361
Total views : 99384
Who's Online : 0


