मुंबई : लॉकडाउन की शुरुआत से पहले कोरोना वायरस ने एक बार फिर मुंबई में 24 घंटे में करीब 10 हजार लोगों को संक्रमित किया है। बुधवार को देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के 9,925 नए मरीज मिले तो 54 लोगों की जान चली गई है। इस दौरान करीब 9,273 लोग रिकवर हुए हैं। वीकेंड लॉकडाउन के बाद यहां प्रतिदिन मिलने वाले केसों की संख्या घटकर 7 हजार तक चली गई थी, लेकिन एक दिन की राहत के बाद ही दोबारा केस बढ़ने लगे।
9,925 केस मिलने के बाद मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,44,942 हो गई है। इस अवधि में 54 लोगों की के बाद वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 12,144 हो गया है। बुधवार को 9,273 लोग रिकवर हुए और अभी भी 87,443 एक्टिव केस हैं।
वहीं, पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 278 लोगों की मौत हुई है। राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 6,12,070 एक्टिव मामले मैं हैं। वहीं कुल संक्रमितों की बात करें तो यह आंकड़ा 35,78,160 पहुंच गया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


