मुंबई : कोरोना की दूसरी लहर का असर अब पूरे देश में दिख रहा है. देश में हर रोज़ रिकॉर्ड कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. जिसके बाद से विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है. इसी बीच सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष हमला बोल दिया है. उन्होंने लगातार ट्वीट कर के महाराष्ट्र की सरकार पर हमला बोला है. महाराष्ट्र की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने ट्वीट किया है कि, ‘कांग्रेस -राजद के राजकुमारों को पीड़ित मानवता की सेवा में लगी एनडीए सरकार और कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम नहीं दिखते हैं. वे महाराष्ट्र की महावसूली सरकार की नाकामी से बनी विस्फोटक स्थिति और राजस्थान के अस्पताल से कोरोना टीके की 320 खुराक की चोरी पर चुप्पी साधते हैं.’
वहीं इस ट्वीट के बाद उन्होंने बिहार सरकार द्वारा कोरोना को लेकर किये जा रहे काम की भी तारीफ की. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘बिहार में टीकाकरण की रफ्तार बढाई गई है. बुधवार को एक लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा है. पटना के 14 निजी अस्पतालो में इलाज शुरू हुआ. इस कठिन समय में अपने संयम, प्रबंधन, सेवा और जीवन बचाने के लिए जान लगाने के संकल्प से हम दूसरी लहर पर भी विजय पाएँगे. वहीं दवाओं की कमी को लेकर भी उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए केंद्र और बिहार की सरकार ने जांच, टीकाकरण और इलाज के हर स्तर पर पूरी ताकत झोंक दी है. रेमडेसिविर इंजेक्शन का दाम कम, उत्पादन दोगुना और निर्यात पर रोक के लिए केंद्र सरकार ने तीन बड़े फैसले किये हैं.





Users Today : 55
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 441
Users Last 30 days : 918
Users This Month : 402
Users This Year : 9352
Total Users : 70559
Views Today : 66
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 605
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 550
Views This Year : 10587
Total views : 106610
Who's Online : 2


