ठाणे : मुंब्रा -कौसा की कोरोना अस्पताल में आक्सीजन गैस की आपूर्ति नहीं होने से उपचार के लिए भर्ती मरीजों व उनके परिजनों में भय फैलने लगा। मनपा अस्पतालों में आक्सीजन गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान सुबह नई मुंबई आक्सीजन उत्पादक कंपनी में पहुंचकर अस्पताल को आक्सीजन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए आक्सीजन शेष होने से मरीजों में घबराहट फैलने लगी थी। मनपा की कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पन्न समस्या से मरीजों और उनके परिजनों में घबराहट फैलने लगी है। इस गंभीर समस्या को लेकर नवी मुंबई रबाले की आक्सीजन उत्पादक संतारामदास कंपनी में सुबह साढ़े छ: बजे पहुंचकर मुंब्रा-कौसा कोविड अस्पताल के लिए आक्सीजन उपलब्ध कराया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को संतोष मिला है। पठान ने मनपा की कोरोना अस्पतालों में आक्सीजन के आभाव के मुद्दे पर कहा है कि आक्सीजन गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी व आपूर्तिकर्ताओं से समन्वय बनाने में मनपा अधिकारी कम पड़ रहे हैं यह चिंता का विषय है। पठान ने कहा कि मुंब्रा-कौसा की अस्पतालों में आक्सीजन समाप्त होने पर गृहनिर्माण मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने अतिरिक्त मनपा आयुक्त गणेश देशमुख से संपर्क कर गैस मुहैया कराया। इसके बाद की आवश्यकता के लिए समस्या बनी हुई थी। बिलाल अस्पताल के संचालक निजाम ने पठान से मिलकर आक्सीजन का प्रबंध कराने के लिए अनुरोध किया। आज सुबह साढ़े छ: बजे पठान ने संतारामदास कंपनी से एक दिन की आक्सीजन उपलब्ध कराया है। पठान ने कहा है कि केंद्र सरकार , राज्य सरकार व मनपा प्रशासन समन्वय बनाकर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक आक्सीजन, इंजेक्शन, दवाएं आदि की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। मरीजों की जान बचाना और मृतकों के तत्काल अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान देने आवश्यकता है।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


