मुंबई. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले (Congress Nana Patole) ने गुरुवार को विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से कहा कि वह अभी राजनीतिक मतभेदों को दूर रखकर कोविड की मौजूदा खतरनाक स्थिति से मुकाबला करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करे.
उनकी पार्टी राज्य की गठबंधन सरकार में शिवसेना और राकांपा के साथ भागीदार है. उन्होंने एक बयान में कहा कि अभी समय की मांग यह गौर करने की है कि किस प्रकार आम लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है तथा कोविड मरीजों को किस प्रकार रेमडेसिविर तथा ऑक्सीजन आदि की आपूर्ति की जा सकती है.
बीजेपी नेता कर रहे हैं राज्य सरकार को परेशान
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘राज्य को पर्याप्त चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय करने के बदले, फडणवीस और राज्य के अन्य भाजपा नेता केवल प्रदेश सरकार को परेशान करने के लिए काम करना चाहते हैं.’
पटोले ने कहा कि फडणवीस और अन्य भाजपा नेताओं को ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ करने के बदले केंद्र में ‘महाराष्ट्र की आवाज’ बनना चाहिए. उन्होंने फडणवीस से राजनीतिक मतभेदों को अलग रखने और राज्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने को कहा.





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


