महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। समधन आटोडे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवार भागीरथ भालके को हरा दिया है। उपचुनाव में एनसीपी और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई थी। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में कोरोना से एनसीपी विधायक भरत भालके की मौत हो गई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भाजपा के समधन आटोडे के खिलाफ दिवंगत विधायक के बेटे भागीरथ भालके को मैदान में उतारा, जिन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव निर्दलीय और शिवसेना के टिकट पर 2014 के चुनाव में लड़ा था। राजनीतिक पर्यवेक्षकों को लगता है कि उपचुनाव महागठबंधन (एमवीए) के सहयोगियों – शिवसेना, राकांपा, और कांग्रेस – तीन वैचारिक रूप से अलग-अलग दलों की लोकप्रियता का परीक्षण करेगा, जो पिछले डेढ़ साल से राज्य में सत्ता साझा कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 17 अप्रैल को निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान 66 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


