महाराष्ट्र : कोरोना का भयावह कहर झेल रहे महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन की मियाद बढ़ाया जाना लगभग तय है. इसे इस बार 31 मई तक बढ़ाया जाएगा . इसके साथ ही राज्य में पहले की तरह जरूरी सेवाओं के लिए दी गई छूट जारी रहेगी. लॉकडाउन को लेकर हुई एक अहम बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे 31 मई तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा. कैबिनेट बैठक के बाद राज्य से स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग और मंत्रालयों ने और 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा. इस बारे मे अंतिम फैसला सीएम उद्धव ठाकरे लेंगे.
मौजूदा लॉकडाउन की मियाद 15 मई को खत्म हो रही है. इससे पहले मंगलवार को ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संकेत दिया था कि इस लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जा सकता है. राज्य में कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए उद्धव सरकार ने सबसे पहले 22 अप्रैल से 1 मई तक लॉकडाउन जैसे बेहद कड़े प्रतिबंध लगाए थे. इसके बाद इन प्रतिबंधों को और कड़ा करते हुए इसे 15 मई तक बढ़ा दिया गया. राज्य में इस लॉकडाउन का असर भी दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों ने राज्य में कोरोना के मामले में लगातार कमी देखी जा रही है. आज भी इस महामारी की वजह से महाराष्ट्र में 793 लोगों की मौत हुई है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


