मुंबई, जोगेश्वरी स्थित ओशिवरा पुलिस स्टेशन के तहत पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, १९ वर्षीय आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पड़ोस में रहनवाले हैवान ने घर में बच्ची को अकेला पाकर उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां सब्जी बेचने का काम करती है। वह हमेशा की तरह सब्जी बेचने के लिए घर से बाहर गई थी और मासूम बच्ची घर पर अकेली थी। जब देर शाम वह घर लौटी तो उसने देखा कि बच्ची रो रही है और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात कह रही है।
जब बच्ची की मां ने पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहनवाले अंकल ने उसके साथ मारपीट की है। दर्द से परेशान बच्ची को मां फौरन नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात कही, जिससे मां सन्न रह गई। इसके बाद मां ने ओशिवरा पुलिस स्टेशन का रुख कर मामला दर्ज कराया। पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया लेकिन कुछ ही देर में आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा ३७६, ३७६ (आ) (ब), ३२४, ५०६ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच जारी है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


