Home Maharashtra झोपड़पट्टी में व्यवसाय करने वाले 5,134 दुकानदारों को संपत्ति कर वसूली के...

झोपड़पट्टी में व्यवसाय करने वाले 5,134 दुकानदारों को संपत्ति कर वसूली के लिए नोटिस

13
0

मुंबई : मुंबई मनपा प्रशासन ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए झोपड़पट्टी की दुकानों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का निर्णय फ़रवरी महीने में बजट के दौरान लिया था। मनपा ने मुंबई की सभी झोपड़पट्टियों में चल रही दुकानों का सर्वेक्षण कर उनसे प्रॉपर्टी टैक्स लेने की शुरुआत की है। मनपा ने फ़रवरी से जुलाई महीने तक कुल 5134 दूकान दारों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने एक नोटिस भेजा है। मनपा अधिकारियों ने जानकारी दी कि झोपड़पट्टियों में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों की जांच जारी है। पिछले छह महीने में झोपड़ पट्टी में व्यवसाय करने वाले 5,134 दुकानदारों को संपत्ति कर वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। हालांकि अभी तक किसी से भी वास्तविक टैक्स की वसूली नहीं हुई है। झोपड़पट्टी के दुकानदारों में 1,120 दुकानदारों ने ही मनपा को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई है। जिनमें से 1,107 दुकानदारों पर कुल 7 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स तय किया गया है। इन दुकानदारों को 30 दिनों की समय सीमा दी गई है। मनपा ने झोपड़पट्टियों में स्थित दुकानों का सर्वेक्षण कर उनके क्षेत्रफल के अनुसार रेडी रेकनर दरों के आधार पर कर निर्धारण किया है। दुकानों के आकार, उपयोग और दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है। एच पूर्व, एच पश्चिम, पी उत्तर, जी दक्षिण, आर मध्य, एस वॉर्ड और एन वॉर्ड जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा झोपड़पट्टी में दूकान पाई गई है।