मुंबई, भारतीय मौसम विभाग की ओर से अरब सागर में बने ‘तौकते’ चक्रवात को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस अलर्ट के बाद मुंबई मनपा भी इसका सामना करने के लिए तैयार हो गई है। मनपा ने समुद्री किनारों पर सुरक्षा रक्षक तो भारी बारिश से बाढ़ के खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम तैनात की है। साथ ही एनडीआरएफ, नेवी, कोस्ट गार्ड, आर्मी के साथ समन्वय टीम बनाई है। मुंबई में जगह- जगह बने कोविड सेंटर्स पर खतरा मंडराता देख मनपा ने गंभीर मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया है तो वहीं कोविड सेंटर्स की सुरक्षा के लिए टीम बनाई है। आसपास के खतरे वाले ३९० वृक्ष की छंटनी भी कर दी गई है। तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना को देखते हुए मनपा ने समुद्री किनारों पर लोगों को जाने पर रोक लगा दी है साथ ही मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है। जहां जल जमाव होने की संभावना है वहां पंपिंग सेट लगाया गया है। नागरिकों को घरों में रहने का निर्देश भी जारी किया गया हैं। साथ ही उन्हें समय-समय पर मनपा की ओर से भेजे जाने वाले अलर्ट संदेश के पालन का भी अनुरोध किया गया है।
अरब समुद्र में तैयार हुए चक्रवात ‘तौकते’ शनिवार और रविवार को मुंबई से होकर गुजरेगा। मौसम विभाग के इस भविष्यवाणी के बाद मुंबईकरों को इससे बचाने के लिए मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बचाव कार्य सहित तमाम तैयारियों की कमान अपने हाथ में ले ली है। चहल की अगुवाई में काम करने वाली टीम के सेनापति के रूप में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी काम कर रहे हैं। काकाणी की ओर से आवश्यक कदम उठाने के साथ नुकसान से बचाव के लिए सावधानी बरती जा रही है। मनपा आयुक्त चहल ने शुक्रवार को देर रात तक बैठक कर सभी संबंधित विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
मुंबई में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जगह-जगह खुले स्थान पर बने कोविड सेंटर्स को अधिक खतरा होने की संभावना को देखते हुए इसके आसपास खतरनाक वृक्षों की कटाई-छंटाई की गई है। तेज हवा और बारिश से बाढ़ की संभावना को देखते हुए बीकेसी, नेस्को जैसे विभिन्न कोविड सेंटर्स में से लगभग ४०० गंभीर मरीजों को सुरक्षित अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। कुछ को ट्रामा सेंटर, सेवन हिल्स, सेंट जार्ज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। भारी बारिश के दौरान बिजली सप्लाई रोके जाने की संभावना है, ऐसे में अस्पतालों को बिजली प्रबंधन के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
मुंबई के जलजमाव वाले क्षेत्र लालबाग, किंगसर्कल, सहित कई इलाकों में पंपिंग सेट तैनात किया गए है। समुद्री तट पर संसाधन के साथ बचाव दल की तैनाती की गई है। आपातकालीन प्रबंधन सामग्री से लैस टीम समुद्री किनारों पर विशेष नजर रहेगीr। आपातकालीन प्रबंधन विभाग आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना, तटरक्षक, सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल के साथ भी समन्वय करेगा।
‘तौकते’ म्यांमार से निकला है। अरब समुद्र में वायु दबाव के चलते यह चक्रवात तूफान का रूप लेकर लगभग १०० किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार को वह मुंबई से सटकर गुजरेगा। इस तूफान से भारी नुकसान होने का अनुमान है।





Users Today : 49
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 435
Users Last 30 days : 912
Users This Month : 396
Users This Year : 9346
Total Users : 70553
Views Today : 58
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 1183
Views This Month : 542
Views This Year : 10579
Total views : 106602
Who's Online : 0


