मुंबई, कांदिवली स्थित समता नगर पुलिस के अंतर्गत एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चाय में नशीली दवा मिलाकर महिला को पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दुष्कर्म का उसने वीडियो बना लिया और महिला को धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इसके अलावा वह महिला से पैसे की भी मांग करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की दोस्ती आरोपी से वर्ष २०१८ में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों व्हॉट्सऐप के जरिए बात करते थे। मार्च, २०१८ में आरोपी ने महिला को यह कहते हुए अपने घर पर बुलाया कि वह पारिवारिक समस्या के बारे में बात करना चाहता है। जब महिला उसके घर पर पहुंची तो उसने कहा कि उसकी पत्नी उसे छोड़ के चली गई है। इसके बाद उसने महिला को चाय दी, जिसमें उसने नशे की गोलियां मिला दी थी। एफआईआर के मुताबिक इसके बाद शिकायतकर्ता महिला को कुछ याद नहीं रहा, जब वह होश में आई तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। जब महिला ने आरोपी से पूछा तो उसने एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। उसने वीडियो वायरल होने की धमकी दी और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसके साथ कई जगहों पर दुष्कर्म किया और पैसे की भी मांग की। महिला ने उसकी मांगों से थक हारकर समता नगर पुलिस का रुख किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के ३ फोन को जब्त कर लिया और उसकी जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी ने दिंडोशी कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है, जिसकी सुनवाई १७ मई को होनी है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


