पिंपरी : बेहिसाबी संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सरनाईक की दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। मंगलवार को ईडी और सीबीआई ने लोनावला में प्रताप सरनाईक के रिसॉर्ट में संयुक्त रूप से छापेमारी की है। फिलहाल ये कार्रवाई चल रही है, जिसके खत्म होने के बाद पता चल सकेगा कि छापेमारी का क्या कारण है। मनी लांड्रिंग के मामले में प्रताप सरनाईक ईडी और सीबीआई की रडार पर आ गए हैं, दोनों एजेंसियां उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पहली बार जब प्रताप सरनाईक को ईडी के दफ्तर में बुलाया गया था उसी वक्त से अटकलें लग रही थी कि प्रताप सरनाईक की गिरफ़्तारी हो सकती है। अब इस छापेमारी से एक बार फिर इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
इस बीच बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट कर प्रताप सरनाईक के लापता होने की बात कही थी। कुछ देर पहले ही सोमैय्या ने ट्वीट कर कहा था कि प्रताप सरनाईक कहां हैं! गौरतलब है कि पिछले साल 24 नवंबर की सुबह दिल्ली से आयी ईडी की विशेष टीम ने सरनाईक के ठाणे स्थित घर में छापा मारा था। तब उनके कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। तब ईडी ने सरनाईक और उनके बेटे विहंग को पूछताछ के लिए भी बुलाया था। मगर तब विदेश से लौटे सरनाईक परिवार क्वारंटाइन थे। इसके बाद प्रताप सरनाईक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में दरकार लगाई थी। इसके बाद 10 दिसंबर को ईडी ने लगातार पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की थी। टॉप सिक्योरिटी कंपनी के प्रमोटर विधायक सरनाईक पर ब्रिटेन से मुंबई में विदेशी धन की हेराफेरी का संदेह है। सरनाईक के बेटे के घर पर भी छापेमारी की गई थी सरनाईक के बेटे विहांग से भी सात घंटे तक पूछताछ की गई थी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


