पुणे। शहर के बालगंधर्व रंगमंदिर की आर्ट गैलरी में आयोजित न्यूड (अश्लील) फोटोग्राफी प्रदर्शनी चर्चा का विषय बन गई है. प्रदर्शनी के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोटोग्राफर को धमकी भरा फोन आने से मामला गंभीर हो गया. इसके चलते आनन-फानन में बालगंधर्व आर्ट गैलरी के प्रबंधन ने प्रदर्शनी बंद कर दी। फोटोग्राफर अक्षय माली ने आरोप लगाया है कि लोगों ने किसी के दबाव में प्रदर्शनी में आना बंद कर दिया जिसके चलते इसे बंद करना पड़ा।
गौरतलब हो कि फोटोग्राफर अक्षय माली एक पेशेवर फोटोग्राफर हैं। नग्न फोटोग्राफी के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदलने के विचार से उन्होंने बालगंधर्व रंगमंदिर की कला दीर्घा में तीन दिवसीय नग्न फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया। माली ने बताया कि प्रदर्शनी के पहले दिन एक अनजान नंबर से कॉल आई। धमकी देते हुए उस व्यक्ति ने कहा कि इस प्रदर्शनी को तत्काल बंद करो, नहीं तो आंदोलन होगा। उसके बाद बालगंधर्व प्रबंधन ने प्रदर्शनी बंद कर दी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 1


