मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बांद्रा के चिंचवाड़ी इलाके से मादक पदार्थ (चरस) की एक बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 1 करोड़ 18 लाख रुपए की 3 किलो 960 ग्राम चरस बरामद की गयी है। मुंबई में चरस की तस्करी में और कौन लोग सक्रिय हैं, यह चरस की खेप कहां से लायी गयी थी, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता करने की कोशिश कर रही है।
क्राइम ब्रांच यूनिट-7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर को सूचना मिली कि बांद्रा (प.) के चिंचवाड़ी स्थित वॉटर फिल्टर रोड पर साने गुरुजी सेवामंडल के पास चरस की एक बड़ी खेप आने वाली है। पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर, सहायक पुलिस निरीक्षक आनंद बागडे, सुनयना सोनावणे, उप निरीक्षक धेत्रे एवं परबलकर की टीम ने ट्रैप लगाकर एक संदिग्ध 75 वर्षीय महिला को पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 3 किलो 960 ग्राम चरस बरामद हुई। उसकी कीमत 1 करोड़ 18 लाख रुपए बतायी जा रही है। महिला की पहचान जोहराबी शेख के रूप में हुई। उससे पूछताछ के बाद एक और आरोपी किशोर गवली (57) को पकड़ा गया। वह उसके साथ चरस की खरीद-फरोख्त करता था। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 75
Users Last 30 days : 288
Users This Month : 45
Users This Year : 2827
Total Users : 64034
Views Today : 3
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 387
Views This Month : 52
Views This Year : 3367
Total views : 99390
Who's Online : 0


