Home Crime ३-४ दिनों में होगी प्री-मानसून बारिश

३-४ दिनों में होगी प्री-मानसून बारिश

78
0

मुंबई, मौसमी हवा का प्रवाह कमजोर होने से मानसून भले ही एक-दो दिन आगे सरक गया है लेकिन प्री-मानसून बारिश आगामी तीन से चार दिन में होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस संभावना के चलते मुंबईकर जल्द ही बरखा बहार का लुत्फ उठा सकेंगे। मौसम विभाग ने पहले १ जून को केरल में मानसून के दाखिल होने का अनुमान लगाया था, अब मानसून के बादल ३ जून को केरल में पहुंचेंगे। इस हवा की सक्रियता के कारण महाराष्ट्र के कोकण, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ मानसून पूर्व बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई सहित महाराष्ट्र में १० जून से मानसून के सक्रिय होने का अनुमान है।
अरब सागर से राज्य की दिशा में आने वाले वाष्प के दबाव के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में मानसून से पूर्व बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ‘यास’ तूफान के कारण बंगाल के सागर में बन रहे मौसमी हवा का प्रवाह कमजोर हुआ था। आज और कल में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।
यहां निर्माण हो रही हवाएं मानसून को मजबूत बनाती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले मौसमी वैज्ञानिकों ने १ जून को केरल में मानसून के दाखिल होने की संभावना व्यक्त की थी। अब ३ जून को मानसून केरल में दस्तक देगा।