मुंबई: मुंबई में आज सुबह मॉनसून ने अपनी पहली दस्तक दे दी. यहां मॉनसून तय वक़्त से दो तीन पहले पहुंच गया है. कई इलाक़ों में तेज़ तो कई इलाक़ों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मॉनसून की पहली ही बारिश में मुंबई के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई है. जगह-जगह जलजमाव से परेशानी हो रही है.अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की पहली बारिश मुंबई में हो रही है. इसके अलावा आज से लेकर 12 जून के बीच मुंबई, पुणे और कोंकण के कई इलाक़ों भारी बारिश की चेतावनी दी है. बारिश के बाद एहतियातन मुंबई के निचले इलाक़ों में बीएमसी कर्मचारियों की तैनाती की गई है. ये वो इलाक़े हैं जहां बारिश के तुरंत बाद पानी भर जाता है. इस बीच आज मुंबई में 11 बज कर 43 मिनट पर हाई टाइड आने की बात है और ऐसे में अगर बारिश होती रहती है तो इन इलाक़ों में पानी जमा होने की आशंका है.
समंदर में हाई टाइड को लेकर लोगों में घबराहट की स्थिति थी लेकिन हाईटाइड का वक्त बीत चुका है और समंदर में पानी उतरना शुरू हो गया है. हालांकि लगातार हो रही बारिश की वजह से अभी भी अंधेरी सबवे सहित कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. खार में SV रोड पर चारों ओर पानी भर गया है, खार सबवे भी बंद है. मुम्बई के साकीनाका इलाके में नाले के मरम्मत और सफाई काम पूरा नहीं होने से नाराज़ मनसे कार्यकर्ता भारी बारिश में ही सड़कों पर धरने में बैठे. इन MNS कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, नाले के मरम्मत और सेफ्टी वाल का काम नहीं पूरा होने से आम नागरिकों की जान से खिलवाड़ हो रहा है. BMC के भ्रष्टाचार की वजह से यह सेफ्टी वॉल नहीं बनी, ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है और जान जा सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने कहा, ‘‘मुंबई में आज मानसून ने दस्तक दे दी है.” बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की ऊंची लहरें उठने की संभावना है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


