मुंबई, साइबर पुलिस ने एक व्यवसायी को ३६ लाख रुपए की चपत लगाने के आरोप में ४ साइबर ठगों को नई मुंबई से गिरफ्तार किया है। दरअसल, ठगों ने व्यवसायी को घाना में एक टेंडर दिलाने का लालच देकर उसे घनचक्कर बना दिया था। उन्होंने व्यवसायी से कहा कि वे उसे अप्रâीकी देश घाना में इलेक्ट्रिक मोटर पाट्र्स के गियरबॉक्स की सप्लाई करने के लिए टेंडर दिलाएंगे। इसी टेंडर दिलाने के नाम पर ठगों ने उससे ३६ लाख रुपए लूट लिए।
साइबर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ५२ वर्षीय व्यवसायी रवीश हेब्बर इलेक्ट्रिक मोटर में लगनेवाले गियरबॉक्स के कारोबारी हैं। दिसंबर, २०२० में एक ठग ने रवीश को फोन कर बताया कि वह घाना से बोल रहा है और वह उसे गियर बॉक्स का एक बड़ा टेंडर दिला सकता है, जिसमें उसका अधिक मुनाफा हो सकता है। ठग ने बताया कि यह टेंडर खुद घाना सरकार जारी कर रही है। इसके बाद उसने रवीश को बताया कि इसके लिए उसे कुछ फीस भरनी पड़ेगी। इसके बाद ठग ने विभिन्न चार्ज का हवाला देते हुए मार्च, २०२१ तक ३६ लाख, ६२ हजार रुपए ठग लिए। ठगी होने का एहसास होते ही रवीश ने साइबर पुलिस का रुख कर मामला दर्ज कराया। जिस बैंक में रवीश ने पैसे भेजे थे, पुलिस ने उस बैंक की जानकारी निकालनी शुरू की। जानकारी निकालने के बाद पता चला कि एक ठग नई मुंबई के एक एटीएम में पैसे निकालने के लिए आनेवाला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


