ठाणे, अवैध निर्माण की शिकायतों तथा हाल में हुई कुछ घटना एवं दुर्घटनाओं के चलते मनपा आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेर बदल कर दिया है। आयुक्त ने तीन उपायुक्तों तथा ८ सहायक आयुक्तों का एक साथ तबादला कर अधिकारी वर्ग को एक कड़ा संदेश दिया है। जिन-जिन प्रभागों से अवैध निर्माणों की शिकायतें सबसे ज्यादा मिल रही थीं, उन सभी प्रभागों की कमान महिला अधिकारियों के हाथ सौंप दी है। इतना ही नहीं, अतिक्रमण उपायुक्त का तबादला कर एक महिला अधिकारी को अतिक्रमण विभाग का मुखिया बना दिया गया है।
बता दें कि महापौर तथा मनपा आयुक्त को अवैध निर्माणों से जुड़ी अनेक शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस संबंध में महापौर नरेश म्हस्के ने आयुक्त डॉ. शर्मा को एक कड़ा पत्र लिखा था, जिसमें अवैध निर्माणों पर लगाम लगाने तथा इससे जुड़े अधिकारियों पर एक्शन लेने का निर्देश दिया था। इसी दौरान कलवा के घोलाई नगर के आसपास स्थित पहाड़ियों पर बने अवैध झोपड़ों तथा झोपड़ों के पास हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के ५ लोगों की मौत, रात भर आर्केस्ट्रा बीयर बारों के चलने जैसे मामलों के प्रकाश में आने के बाद मनपा आयुक्त हरकत में आ गए। तीन उपायुक्तों तथा ८ सहायक आयुक्तों का एक ही साथ झटके से तबादला कर दिया। अतिक्रमण विभाग के मुखिया के तौर पर कई वर्षों से कार्यरत अशोक बुरपुले का जहां घन कचरा विभाग में तबादला कर दिया गया, वहीं उनकी जगह तेज-तर्रार महिला अधिकारी अश्विनी बाघमले को नियुक्त किया गया है। कलवा, मुंब्रा, दिवा तथा माजीवाड़ा मानपाढा प्रभाग समिति में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, लिहाजा उक्त प्रभागों से सभी पुरुष अधिकारियों का तबादला कर सहायक आयुक्त के तौर पर तेज- तर्रार महिला अधिकरियों की नियुक्ति कर दी गई है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


