Home Crime दक्षिण मुंबई की 21 इमारतें अति खतरनाक घोषित

दक्षिण मुंबई की 21 इमारतें अति खतरनाक घोषित

59
0

मुंबई, महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मॉनसून पूर्व सेस इमारतों का सर्वे कर लिया है। सर्वे में म्हाडा को दक्षिण मुंबई की 21 इमारतें नागरिकों के आवास के लिए अयोग्य पाई गईं। म्हाडा ने 21 इमारतों को अतिखतरनाक घोषित कर दिया है। इमारत को खाली करवाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इन इमारतों में कुल 460 परिवार रहते हैं, जबकि 257 नागरिक इमारत का कमर्शियल उपयोग करते हैं।
म्हाडा ने इमारत क्रमांक 144 एमजीरोड अ -1163, 101-111 बारा इमाम रोड, 74 निजाम स्ट्रीट,123 किका स्ट्रीट,166 डी मुंबा देवी , 2-4 ए भोईवाड़ा लेन, 42 मस्जिद स्ट्रीट, 14 भंडारी स्ट्रीट मुंबई, 64-64 ए भंडारी स्ट्रीट मुंबई, इमारत क्रमांक 1-3-5, संत सेना महराज, 3 सोनापुर 2 री क्रॉस लेन, इमारत 2-4 सोराबजी संतुक लेन, 387-391 बदामवाडी वी पी रोड, 273-281 फाकलैंड रोड, इमारत क्रमांक 1 खेतवाडी 12 गली, 31 सी व 33 ए गिरगांव, 104-106 मेगजी बिल्डिंग, इमारत क्रमांक 15-19 के के मार्ग समेत अन्य इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है।