मुंबई: मुंबई में एक महिला पुलिस अधिकारी ने रविवार को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार (Rape) करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मुंबई के पवई पुलिस ठाणे में एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया था। पीड़िता सहायक पुलिस निरीक्षक (Assistant Police Inspector) ने मुंबई शहर के पवई पुलिस ठाणे में शुक्रवार को आरोपी और दो अन्य लोगों के खिलाफ धमकी देने और ब्लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।
पुलिस अधिकारी ने एफआईआर के आधार पर बताया कि मुख्य आरोपी औरंगाबाद इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी किसी बैंक में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शख्स सोशल मीडिया के जरिए महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आया था।इसके बाद ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।
इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ वीडियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी ने उसे प्रताड़ित और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया इससे तंग आकर महिला ने पवई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पवई पुलिस ठाणे ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


