मुंबई : शहर में कोरोना के केस कम होने लगे हैं। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य भी हो रहा है, लेकिन लोकल को लेकर अब भी लोगों के मन में आस है। जब तक लोकल में आम लोगों को परमिशन नहीं मिलती, तब तक हालात में सुधार नहीं कहा जा सकता। सरकार द्वारा तय की गई शर्तों के अनुसार, मुंबई लेवल 2 के लिए तैयार है और इस सप्ताह लोकल में आम यात्रियों को कुछ छूट की उम्मीद है।
मुंबई में फिलहाल कामकाजी दिनों में तकरीबन 30 लाख यात्री लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से करीब 65 फीसद ही अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं। 1 अप्रैल 2021 से प्रतिबंध लगने के बाद यात्रियों की संख्या करीब 10 लाख रह गई थी, लेकिन मई में छिट-पुट ढील मिलने के बाद यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि होती गई। महाराष्ट्र में 7 जून से प्रतिबंध में ढील मिली थी, लेकिन 4 जून को मध्य रेलवे पर करीब 11 लाख और पश्चिम रेलवे पर करीब 9 लाख यात्रियों ने सफर किया था। रेलवे के अनुसार, सरकार दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने के कारण ऐसा हुआ।
तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कुछ महीने तक हालात सामान्य होने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में पहले की तरह 80 लाख यात्री प्रतिदिन का आंकड़ा बहुत दूर है, लेकिन 7 जून से जो राज्य सरकार ने छूट दी है, उसके साथ ही मॉनसून की भी शुरुआत हुई है। सूत्रों के अनुसार, कई दफ्तरों में आईएमडी की सूचना के आधार पर उपस्थिति तय होती है। जैसे मुंबई में अगले 48 घंटे तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी है, ऐसे में कर्मचारियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया जाता है। उस दिन लोकल में अपेक्षाकृत भीड़ कम होती है। 9 जून को मध्य रेलवे पर केवल 6 लाख यात्रियों ने ही यात्रा की थी।
3 महीने पहले 1 फरवरी को सामान्य लोगों को अनुमति मिलने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी थी। 1 फरवरी 2020 से पहले करीब 20 लाख यात्री रोजाना चल रहे थे। महिलाओं को लोकल में अनुमति मिलने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ था। महिलाओं को नवंबर 2020 में समय की शर्तों के साथ अनुमति मिली थी। 20 नवंबर 2020 से पहले रोजाना 9-10 लाख यात्री लोकल ट्रेनों में चल रहे थे, जो सभी अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े थे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


