Home Crime पोलीस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी का ‘जनहित में’ तबादला

पोलीस उपायुक्त सौरभ त्रिपाठी का ‘जनहित में’ तबादला

249
0

मनोज दुबे

मुंबई, परिमंडल 2 के पोलीस उपायुक्त(डीसीपी) सौरभ त्रिपाठी का तबादला किया गया। गुरुवार को आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को परिमंडल 2 के पोलीस उपायुक्त के पद से हटाया गया। मुंबई पोलीस के एक आला अधिकारी ने कहा कि त्रिपाठी को डीसीपी (जोन-2) के पद से हटाकर उन्हें डीसीपी (संचालन) के रूप में “असाधारण मामला” और “जनता के हित में” नियुक्त किया। पुलिस ने कहा कि डीसीपी (जोन -2) के रूप में उनकी तैनाती के दौरान, उनके क्षेत्र के तीन पुलिसकर्मियों पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था।
मुंबई में कई जगह पोलीस द्वारा जबरन वसूली की शिकायतें मुंबईकरों को लगातार सुनने मिल रही है।
त्रिपाठी की जगह लेंगे आईपीएस अधिकारी शशिकुमार मीना एक अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त प्रभार के रूप में डीसीपी (जोन -2)।
त्रिपाठी की डीसीपी (जोन-2) पदस्थापन के दौरान लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में तैनात एक पुलिस निरीक्षक, एक सहायक पुलिस निरीक्षक और एक पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच करने वाली अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक पुलिस निरीक्षक अभी भी फरार है।