मुंबई. महाराष्ट्र में तीन पार्टियों की सरकार है, जिसमें शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर सरकार चलाने के लिए महा विकास अघाड़ी का गठन किया है. तीनों पार्टियों के नेताओं का दावा है कि सबके बीच अच्छा तालमेल है और सरकार भी अब तक अच्छे से चल रही है. लेकिन, कुछ दिनों से कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं में जुबानी जंग चल रही है. कांग्रेस की तरफ से महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले लगातार शिवसेना पर हमला कर रहे हैं, तो अब शिवसेना के बड़े नेता भी महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर शब्द प्रहार कर रहे हैं.
दरअसल पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आने वाले सभी चुनाव चाहे वो महानगरपालिका के हो या फिर विधानसभा चुनाव हो. सब जगहों पर कांग्रेस अकेले लड़ेगी और पटोले के नाम को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर सबसे आगे रखा जाएगा. पटोले के इस ऐलान के बाद शिवसेना ने पलटवार करते हुए कहा कि नाना पटोले को उतना ही पैर पसारना चाहिए जितनी कि चादर हो.
इस बयान के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी चादर कितनी लंबी है, यह आने वाले चुनावों में सबको पता चल जाएगा. हालांकि दोनों पार्टियों के नेताओं का साफ कहना है कि यह सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी और महा विकास अघाड़ी सरकार में एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस एक साथ सबको मदद करेगी.
इन सबके बीच 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह महाराष्ट्र में 288 सीटों पर अकेले लड़ेगी. अगले साल यानी 2022 में बीएमसी के चुनाव होने हैं, जिसमें काग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि वह बीएमसी चुनाव अपने दम पर लड़ने वाली है. लेकिन जिस तरीके से शिवसेना के बड़े नेताओं और कांग्रेस के बड़े नेताओं में शब्दों को लेकर लड़ाई चल रही है, उससे कहीं ना कहीं यह साफ हो रहा है कि महा विकास अघाडी सरकार में सब ठीक नहीं है.





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


