मुंबई, कोविड की दूसरी लहर परवान चढ़ने के बाद सोमवार को पहली बार नए मरीजों की संख्या 10,000 से कम एवं कोविड से हुई मौतें भी सबसे कम, यानी 200 हुईं। लेकिन राज्य सरकार एवं स्थानीय निकायों की ओर से जारी दैनिक आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी के दौरान पहले हुई मौतें भी अब सामने लाई जा रही हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 14 जून को एक दिन की कोविड मौतों का आंकड़ा जहां 200 बताया गया है, वहीं यह भी स्पष्ट किया गया है कि इनमें 132 मौतें पिछले 48 घंटे में एवं 68 पिछले सप्ताह भर में हुई हैं। जबकि विभिन्न जिलों एवं स्थानीय निकायों में एक सप्ताह से पहले हुई ऐसी मौतों की संख्या 1392 रही है, जिन्हें अब तक कोविड पोर्टल पर दिखाया नहीं जा सका था। राज्य सरकार द्वारा इन 1392 मौतों का जिलावार विवरण भी जारी किया गया है। इससे पता चलता है कि सिर्फ सोमवार का बताकर जारी किए गए मौतों के आंकड़े में न सिर्फ एक सप्ताह की मौतें शामिल हैं, बल्कि उससे पहले की अब तक सामने न आई मौतों को मिलाकर यह संख्या 1592 हो जाती हैं।
राज्य सरकार द्वारा इसी पद्धति से पेश किए गए आंकड़ों को सही माना जाए तो 13 जून को सामने आई कुल मौतों की संख्या 2,771 बैठती है। 12 जून को सामने आई मौतों की संख्या 1966 होती है। 11 जून की 2619 होती है। 10 जून की 1915 होती है। 9 जून की 661, 8 जून की 702 एवं 7 जून की संख्या 340 बैठती है। इससे यह भी पता चलता है कि राज्य में जैसे-जैसे कोविड के नए मरीजों की संख्या कम हो रही है, वैसे-वैसे कोविड से हुई मौतों के पुराने आंकड़े सामने आ रहे हैं।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


