पनवेल, पनवेल में एक महिला के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को केटामाइन का इंजेक्शन देकर मार डाला। प्रेमिका बीमार थी और प्रेमी पर शादी का दबाव डाल रही थी। मगर प्रेमी उसके साथ शादी नहीं करना चाहता था। इसके लिए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए यह खतरनाक साजिश रची। केटामाइन का इंजेक्शन अस्पताल में मरीज को सर्जरी आदि से पहले एनेस्थिसिया के तौर पर किया जाता है। आरोपी एक अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का काम करता है इसलिए उसे ये बात मालूम थी और माना जा रहा है कि उसने वारदात के लिए अस्पताल से इंजेक्शन चोरी की होगी।
वरिष्ठ पुलिस अजय कुमार लांडगे से मिली जानकारी के अनुसार गत २९ मई को हवाई अड्डे की जगह पर कोली कोपर गांव के पास एक महिला का शव मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुट गई। जांच के दौरान एक युवक ने बताया कि यह शव उसकी बहन का है। इसके बाद ३० मई को ऑटो ड्राइवर लक्ष्मण नाना गुदरे को तुरमले गांव के पास रोड के किनारे मृत महिला का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पर्स और कपड़े आदि पीले रंग की प्लास्टिक की थैली में मिला। इसके बाद मृत महिला के भाई को बुलाकर मिले सामान की पहचान करवाई गई, तो उसने बताया कि वह सामान उसकी बहन का ही है। इसके बाद पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल के बारे में पता लगाया तो तुरमले गांव के रहने और पटेल अस्पताल में वार्ड ब्वॉय का काम करनेवाले व्यक्ति के साथ उसके संबंध होने का पता चला। इसके साथ यह भी जानकारी मिली कि कुछ दिन पहले मृत महिला के साथ फोन पर उसका विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को पुलिस स्टेशन में बुलाकर पूछताछ की। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो व्यक्ति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।आरोपी ने बताया कि इस महिला के साथ पिछले ६ महीनों से उसका प्रेम संबंध था। हालांकि, उस महिला को एक गंभीर बीमारी भी थी। लेकिन फिर भी मृत महिला शादी का दबाव बनाकर धमकी दे रही थी। इससे परेशान होकर उसने महिला की हत्या कर दी। इसके लिए वह महिला को फुसलाकर उसकी बीमारी का इलाज कराने के बहाने हवाई अड्डे की जगह पर ले गया और चार अलग-अलग इंजेक्शन के साथ केटामाइन का इंजेक्शन देकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद महिला की पहचान और हत्या का सबूत मिटाने के लिए महिला का सामान थैली में डालकर फेंक दिया।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


