Home Crime कोडीन फास्फेट सिरप दवा की 2053 बोतलें जब्त, गिरफ्तारी

कोडीन फास्फेट सिरप दवा की 2053 बोतलें जब्त, गिरफ्तारी

80
0

मुंबई : ऐंटी नार्कोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने शिवाजी नगर के बैगनवाड़ी से जिस कोडीन फास्फेट सिरप दवा की 2053 बोतलें जब्त की हैं, उसे ड्रग्स तस्कर नशे के तौर पर नशेड़ियों तक पहुंचा रहे हैं। यह खुलासा एएनसी की गिरफ्त में आए राहुल गायकवाड़ (26) ने किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पीआई लता सुतार ने बताया कि यह दवा महाराष्ट्र में बैन है। इसे ड्रग्स तस्कर नशे के सप्लीमेंट के तौर पर बेचते हैं। पुलिस आरोपी राहुल से कोडीन तस्कर गिरोह के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि मौसम में बदलाव होने से आजकल लोग सर्दी और खांसी से ज्यादातर प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे मरीजों और नशे के शौकीनों को झोलाछाप डॉक्टर वैकल्पिक दवा या मादक पदार्थ के तौर पर कोडीन कफ सिरप दे रहे हैं, जो जानलेवा है।