मुंबई: भारत कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट से जूझ रहा है और अब डेल्टा प्लस की बात हो रही है. इस बीच महाराष्ट्र तीसरी लहर को लेकर अलर्ट पर है. UK कोरोना को मात देने के बाद जिस तरह बैकफुट पर है, 8 हफ्तों से भी कम वक्त के अंतराल में नई लहर देख रहा है. अब महाराष्ट्र टास्क फोर्स को भी लग रहा है कि नई लहर समय से जल्दी आ सकती है. मुंबई के सबसे बड़े जंबो कोविड सेंटर में बच्चों के लिए 100 कोविड बेड तैयार किए जा रहे हैं.
बीकेसी जंबो सेंटर के डीन डॉक्टर राजेश डेरे ने कहा, ‘तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा प्रभाव पड़ने का अंदेशा है इसलिए टास्क फोर्स की गाइडलाइन के हिसाब से हम तैयारी कर रहे हैं. हमारा 100 बेड का पीडीऐट्रिक वॉर्ड दो दिन में तैयार हो जाएगा.’
महाराष्ट्र टास्क फोर्स कहती है कि यूं तो नई लहर 100-120 दिन के अंतराल के बाद देखी गई है लेकिन कुछ देश करीब 8 हफ्ते के भीतर ही नई लहर देख रहे हैं. नया वेरिएंट इसका कारण हो सकता है इसलिए हॉट स्पॉट रहा महाराष्ट्र तीसरी लहर को लेकर अलर्ट है.
महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर राहुल पंडित ने कहा, ‘कई मैथमैटिकल मॉडल हैं जो बताते हैं कि दो लहर के बीच में 100 से 120 दिनों का अंतर हो सकता है लेकिन कोई-कोई देश ऐसे हैं, जहां थर्ड वेव आठ हफ्तों से भी कम
समय में आई है, तो हमें बुरे से बुरे दौर के लिए तैयार रहना है ताकि हमारी तैयारी पुख्ता रहे. हम ऑफ गार्ड ना पाए जाएं. इसके साथ-साथ टीकाकरण और कोरोना अप्रोप्रियट बिहेवियर, दोनों एन्फोर्स करना होगा.’





Users Today : 6
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 392
Users Last 30 days : 869
Users This Month : 353
Users This Year : 9303
Total Users : 70510
Views Today : 6
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 545
Views Last 30 days : 1131
Views This Month : 490
Views This Year : 10527
Total views : 106550
Who's Online : 1


