देरी से घर आए पति ने मांगा खाना, गुस्साई पत्नी ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती
ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां घरेलू झगड़े के बाद कथित रूप से पत्नी के चाकू से हमला किए जाने पर एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अंबरनाथ में हुई जब व्यक्ति देर से घर आया और पत्नी को भोजन परोसने के लिये कहा।
शिवाजी नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मधुकर भोये ने कहा कि इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद लगभग 30 वर्षीय महिला ने उसे रसोई वाला चाकू मार दिया। उन्होंने कहा कि लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति की पीठ और गर्दन पर चोटें आईं और एक निजी अस्पताल में उसका उपचार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि घरेलू मुद्दों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।





Users Today : 26
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 369
Users Last 30 days : 858
Users This Month : 316
Users This Year : 9266
Total Users : 70473
Views Today : 34
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 510
Views Last 30 days : 1114
Views This Month : 437
Views This Year : 10474
Total views : 106497
Who's Online : 0


