मुंबई, देश के साथ-साथ अब कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल चुके महाराष्ट्र में भी कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी इसका असर दिखा है। मुंबई में कोरोना संक्रमण दर और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तरों की संख्या में गिरावट आई है और शहर अनलॉक के ‘लेवल-1’ में जाने की योग्यता रखता है फिर भी इसे 27 जून तक ‘लेवल-3’ में रहना होगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी।
राज्य सरकार ने इस महीने, साप्ताहिक कोविड-19 संक्रमण दर और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तरों की संख्या के आधार पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की पांच स्तरीय योजना की घोषणा की थी।
सरकारी आदेश के मुताबिक, उन शहरों और जिलों को ‘लेवल-1’ में रखा जाएगा जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत है और ऑक्सीजन तथा पर पड़े मरीज 25 प्रतिशत से कम हैं।
ऐसे जिलों में प्रतिबंध पूरी तरह हटाए जा सकते हैं। ‘लेवल-3’ की श्रेणी में ऐसे जिलों को रखा गया है जहां संक्रमण की दर पांच से 10 प्रतिशत है और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तरों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक हैं।
बीएमसी ने कहा कि मुंबई में संक्रमण की दर घटकर 3.79 प्रतिशत रह गई है और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तर 23.56 प्रतिशत हैं।
निकाय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मुंबई ‘लेवल-1’ में जाने की योग्यता रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व, शहर की भौगोलिक स्थिति, मुंबई महानगरीय क्षेत्र से शहर में आती लोकल ट्रेन और संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वर्तमान प्रतिबंध जारी रहेंगे।





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 7
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 104
Views Last 30 days : 390
Views This Month : 49
Views This Year : 3364
Total views : 99387
Who's Online : 0


