Home Maharashtra महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने...

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने पर व्यक्ति गिरफ्तार

59
0

ठाणे : महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करने के आरोप में ठाणे के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस सोशल मीडिया पोस्ट से दो समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने की भी आशंका थी । आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की मानहानिकारक और अन्य धाराओं में श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित मानहानिकारक सामग्री मंत्री के फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी। पिछले साल ठाणे के ही एक 40 वर्षीय सिविल इंजीनियर ने महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड की कथित रूप से छेड़छाड़ की गई फोटो पोस्ट की थी।