मुंबई, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में बताया है कि अनिल देशमुख ने सचिन वझे के जरिये बार मालिकों से 4 करोड़ रुपये वसूले हैं और उन्हें अपने ट्रस्ट में ट्रांसफर करवाया है। इस अवैध फंड ट्रांसफर के लिए देशमुख ने फर्जी कंपनियों का भी सहारा लिया। फिलहाल मामले की जांच शुरू है। अनिल देशमुख के ऊपर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है।
शायद आप यह सोच रहे होंगे कि अगर बार मालिक चार करोड़ रुपये अनिल देशमुख को दे सकते हैं तो फिर उनकी कमाई कितनी होगी? मुंबई के मयखानों में जाम से जाम लड़ाते लोग आखिर कितना पैसा बार बालाओं पर उड़ाते होंगे। हालांकि इस बात का कोई आधिकारिक सबूत नहीं है। लेकिन हम आपकी बार डांसर्स की कमाई के जरिये आपको समझाने की कोशिश करेंगे।
मुंबई की बार डांसर तरन्नुम का जिक्र आपने सुना होगा। कहा जाता है कि जब तरन्नुम डांस बार नाचती थी तो उसकी एक रात की कमाई तकरीबन नब्बे लाख रुपये होती थी। मुंबई की कई बार गर्ल्स एक रात में अपने लटके झटकों 20 लाख रुपये तक की कमाई कर लेती थी। मुंबई के डांस बार में शहर और देश के रईसजादों के अलावा अरब देश के शेखों और क्रिकेटर्स का अभी जाना जाता होता था। तरन्नुम को करोड़पति बारबाला भी कहा जाता था। तरन्नुम ने बार की कमाई से करोड़ों की कीमत वाला बंगला भी बनाया था।
अनिल देशमुख के 100 करोड़ रुपये की वसूली प्रकरण मामले में यह आरोप लगाया गया है कि मुंबई के हर बार से 2लाख रुपये प्रति महीने हफ्ते के रूप में वझे वसूल करते है। सूत्रों की माने ने जांच एजेंसी ने पांच बार मालिकों के बयान भी दर्ज किए हैं। जिसमें यह भी पता चला है कि वे सचिन वझे के संपर्क में थे। कहा जाता है कि बंदी के पहले तक डांस बार की बेहिसाब कमाई होती थी। लेकिन डांस बार पर प्रतिबंध आने के बाद हजारों की तादाद में बार बालाएं बेरोजगार हो गईं थी।
तत्कालीन दिवंगत एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री आर. आर पाटिल ने मुंबई और महाराष्ट्र के डांस बारों पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार के इस फैसले का स्वागत राज्य की महिलाओं ने दिल खोलकर किया था। इन महिलाओं का कहना था कि डांस बार की वजह से उनके पति कमाई का ज्यादातर हिस्सा बारबालाओं पर उड़ाते थे। उसके बाद भी देश की आर्थिक राजधानी में गैरकानूनी ढंग से डांस बार शुरू हैं। इसकी तस्दीक भी पुलिस की डांस बार पर अक्सर होने वाली रेड से होती है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 351
Users Last 30 days : 840
Users This Month : 298
Users This Year : 9248
Total Users : 70455
Views Today : 9
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 485
Views Last 30 days : 1089
Views This Month : 412
Views This Year : 10449
Total views : 106472
Who's Online : 1


