ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला को बेहोश करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ निरीक्षक अर्चना धुसाने ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह 10 मार्च को उत्तर प्रदेश जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बेहोश करने के लिए कोई हानिकारक पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपये के आभूषण और 5.5 किलोग्राम चांदी जब्त की गई है। भ्रष्टाचार के मामले में नाम आने के बाद से खाड़े 15 मई से फरार हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक मामले में खाड़े और दो अन्य पर मामला दर्ज किया।
छत्रपति संभाजीनगर में 50 लाख रुपये नकद जब्त किये गये
महाराष्ट्र पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर में दो लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अर्जुन भास्कर मुंडलिक (50) और सिद्धेश अर्जुन मुंडलिक (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को सिलीखाना इलाके में रोका। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच इतनी बड़ी मात्रा में पैसे रखने या ले जाने को लेकर पूछताछ पर दोनों नकदी का स्रोत नहीं बता सके। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। जांच जारी है।
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त ने मुंबई के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को दादर क्षेत्र में एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के आठ बड़े होर्डिंग्स को हटाने का निर्देश दिया है। बता दें कि 13 मई को घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर एगो मीडिया की तरफ से ही लगाई विशाल होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 75 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। दादर से जुड़े मामले में अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी की अध्यक्षता में डीडीएमए ने जीआरपी आयुक्त को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जीआरपी परिसर में लगी आठ होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया। सरकारी रेलवे पुलिस परिसर में आठ अन्य बड़े आकार के होर्डिंग्स (40 फीट x 40 फीट) लगाए गए हैं, जो बीएमसी की नीति के मुताबिक नहीं हैं।





Users Today : 33
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 376
Users Last 30 days : 865
Users This Month : 323
Users This Year : 9273
Total Users : 70480
Views Today : 41
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 517
Views Last 30 days : 1121
Views This Month : 444
Views This Year : 10481
Total views : 106504
Who's Online : 1


