मुंबई, तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए अब हमें अधिक सावधान रहना चाहिए। विश्व के अन्य कई देशों में कोरोना के डेल्टा प्लस के मरीज बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं। अपने यहां मरीजों की संख्या में भले ही कमी आई है लेकिन फिर भी लोगों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना बहुत जरूरी है। सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है। धीरे-धीरे टीके की उपलब्धता भी बढ़ रही है। हाल ही में हमने एक दिन में ७ लाख टीकाकरण करने का रिकॉर्ड बनाया है। टीके की इसी तरह आपूर्ति होती रही तो हम एक दिन में १५ लाख लोगों को टीकाकरण करने के लिए सक्षम हैं, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आदित्य ठाकरे, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक, परिवहन मंत्री एड. अनिल परब, मुंबई के पालकमंत्री असलम शेख, महापौर किशोरी पेडणेकर, मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल आदि उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि पहली लहर के समय ही हमने रिकॉर्ड समय में बीकेसी में देश का पहला खुले मैदान में जंबो कोरोना सेंटर बनाया। अब तो हमारे पास बहुत साधन हो गए हैं, अब स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्माण और नागरिकों के स्वास्थ्य के हित में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे।
मालाड जंबो कोरोना सेंटर में २,१७० बेड्स हैं। इनमें से करीब ७० फीसदी अर्थात १,५३६ ऑक्सीजन बेड्स और १९० आईसीयू बेड्स हैं। बच्चों के लिए २०० ऑक्सीजन पीडियाट्रिक बेड और ५० पीडियाट्रिक आईसीयू बेड हैं। पहले की तुलना में अब चार नए जंबो कोरोना सेंटर्स में कुल ८,३२० बेड्स नए उपलब्ध होंगे। इसमें ७० फीसदी यानी ५,९८६ ऑक्सीजन बेड्स और १,१४० आईसीयू बेड्स हैं। बच्चों के लिए ६०० अलग ऑक्सीजन और १५० आईसीयू बेड हैं।
जंबो कोरोना सेंटर्स में अब कुल बेड्स की संख्या १५,६२७ हो गई है। मनपा अस्पतालों के कोरोना बेड्स की संख्या जोड़ दें तो अब कुल बेड्स १९ हजार ९२८ यानी करीब २० हजार है। इसमें ९,१९३ ऑक्सीजन बेड्स और १,५७२ आईसीयू बेड हैं। अब तक जंबो कोविड सेंटर में पहली और दूसरी लहर के ७७ हजार से अधिक लोगों का इलाज किया जा चुका है। मुंबई में कोरोना संक्रमण के शुरुआत से अब तक (२७ जून, २०२१) कुल ७ लाख २० हजार ३५६ संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें से ६ लाख ९४ हजार ०८२ (९६.३५ प्रतिशत) मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


