मुंबई, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में चलाने के लिए लाए गए नकली नोटों के जखीरे ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस की नींद उड़ा दी है। महाराष्ट्र की गोंदिया और मध्य प्रदेश की पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं ये नकली नोट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ ने तो यहां नक्सलियों को बढ़ावा देने के लिए नहीं भिजवाया था।
नकली नोट के इस कारोबार का खुलासा तब हुआ जब मध्य प्रदेश के बालाघाट में नकली नोट की बड़ी खेप के साथ ८ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने छापा मारकर जिन ८ लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें से कुछ आरोपी गोंदिया के हैं। इनके पास से पुलिस ने ५ करोड़ रुपए से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए हैं। पकड़े गए नोट के जखीरे में १० से लेकर २ हजार रुपए तक के नकली नोट शामिल हैं। फिलहाल यह गिरोह बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया में नकली नोट चला रहा था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में ६ बालाघाट और २ महाराष्ट्र के गोंदिया के हैं। पुलिस को शक है कि नकली नोट चलाकर ये आरोपी कहीं नक्सली गतिविधियों को तो बढ़ावा नहीं दे रहे थे? संभवत: मध्य प्रदेश में पहली बार नकली नोट की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस इस नकली नोट के बीच मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्शन की भी जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक नकली नोट भेजकर देश की आर्थिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास समय-समय पर किया जाता रहा है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 417
Users This Year : 9367
Total Users : 70574
Views Today : 4
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 604
Views Last 30 days : 1146
Views This Month : 567
Views This Year : 10604
Total views : 106627
Who's Online : 0


