मुंबई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भारतीय चलन के जाली नोट के मामले में चेंबूर के ट्रांबे के चीता कैंप से अकबर हुसैन उर्फ राजू बाटला (45) को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान से 23 लाख 86 हजार रुपए भारतीय चलन के जाली नोट की सप्लाई के मामला में राजू बाटला पर कार्रवाई की गयी है। इससे पहले रायगढ़ पुलिस ने इस साल सितंबर में उसे लाल चंदन की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। राजू बाटला पर 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। उसे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हत्या का षड्यंत्र रचने के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।
एनआईए के इनपुट पर क्राइम ब्रांच ने इस साल 9 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 2 हजार रुपए के जाली नोट की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। यह खेप पाकिस्तान से दुबई के रास्ते मुंबई पहुंची थी। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जावेद गुलामनबी शेख (36) को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 23 लाख 86 हजार रुपए की भारतीय चलन की 2 हजार रुपए की जाली नोट बरामद हुए थी।
जांच में पुलिस को उस समय जावेद के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी कनेक्शन होने का शक हुआ था। इसके बाद से इस पूरे मामले की जांच एनआईए भी कर रहा था। एनआईए के जांच में चीता कैंप के पावलीपाडा में रहने वाले अकबर हुसैन उर्फ राजू बाटला का नाम सामने आया है।
एनआईए की जांच में दाऊद इब्राहिम के सरदार नामक गुर्गा के भारतीय चलन की जाली नोट भेजने की बात सामने आयी है। सूत्रों के मुताबिक राजू बाटला ने जावेद के जरिए पाकिस्तान से 2 हजार रुपए की जाली नोट मंगाई थी। उसने ही जावेद के विमान का खर्च और वीजा की व्यवस्था किया था।




Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


