भायंदर, कोरोना की संभावित तीसरी लहर और मीरा-भायंदर शहर के कोरोना के मापदंडों पर तीसरे श्रेणी में होने के कारण सागर किनारे, पर्यटन स्थलों पर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कल रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण भारी संख्या में लोग भायंदर-पश्चिम के रास्ते गोराई बीच व उत्तन के समुद्री तटों पर जाने के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें उत्तन सागरी पुलिस स्टेशन के मोरवा चौकी से बैरंग वापस लौटा दिया गया। इस वजह से भायंदर-पश्चिम के मोरवा चौकी से लेकर मैक्सस मॉल तक घंटों ट्रैफिक जाम हो गया था। यातायात पुलिस को इस जाम को हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
बता दें कि बोरीवली के समीप ‘गोराई बीच’ पड़ता है। वहां पहुंचने के लिए बोरीवली से बोट के माध्यम से और भायंदर होकर सड़क मार्ग से लोग जाते हैं। इस जगह पर हमेशा मुंबई व आस-पास के उपनगरों के लोग बीच का आंनद उठाने के लिए आते हैं। लेकिन वर्तमान में कोरोना महामारी के संक्रमण की वजह से भीड़-भाड़ को रोकने के लिए सागर किनारे जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
समुद्र में डूबने से दो की मौत!
वसई के सुरुचि बाग में अपने रिश्तेदार के साथ पिकनिक मनाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। वसई पुलिस ने दोनों का शव बरामद करके अकस्मात दुर्घटना की शिकायत दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर में नालासोपारा के संतोष भवन क्षेत्र के रहनेवाले अजीत महिपाल विश्वकर्मा (१३) व रणजीत शिवकुमार विश्वकर्मा (२०) अपने रिश्तेदार के साथ वसई के पाचुबंदर सुरुचि बाग में पिकनिक मनाने के लिए गए थे। ये दोनों समुद्र में तैरने के लिए गए, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण समुद्र में डूब गये। दोनों दोपहर में दो बजे डूबे थे लेकिन उनका शव शाम के ६ बजे के आसपास समुद्र के किनारे मिला। पुलिस ने शव को बरामद करके अकस्मात दुर्घटना का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समुद्री किनारे कोरोना के कारण बंदी आदेश लागू है। इसके बावजूद भी बड़े पैमाने पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। पुलिस ने समुद्री किनारे जानेवाले रास्ते को बंद कर दिया है। फिर भी पर्यटक दूसरे मार्ग से समुद्र के किनारे जाते हैं और इस तरह की दुर्घटना होती है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 446
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 421
Users This Year : 9371
Total Users : 70578
Views Today : 10
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 610
Views Last 30 days : 1152
Views This Month : 573
Views This Year : 10610
Total views : 106633
Who's Online : 0


