मुंबई, महाराष्ट्र निवासी 11वीं के छात्र, छात्रा घर छोड़कर दिल्ली के लिए निकल लिए। दोनों बिना टिकट ही सफर कर रहे थे। जीआरपी ने दोनों को पकड़ा। फिर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति सदस्य ने दोनों से काउंसलिंग की। और परिजनों को कोटा बुलाया। बच्चों का ध्यान रखने की गारंटी पर माता पिता को सुपुर्द किया। दोनों महाराष्ट्र के बडाला थाना क्षेत्र के निवासी है। आपस मे पड़ोसी हैं।
बाल कल्याण समिति सदस्य अरुण भार्गव ने बताया कि दोनों बच्चे 11वीं में पढ़ते हैं। आपस में पड़ोसी हैं। एक साथ पढ़ने की वजह से दोनों में अच्छी दोस्ती है। 7 अप्रैल को दोनों ने घर छोड़ दिया। बिना टिकट ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन में बिना टिकट सफर करते रेलवे निरीक्षक ने पकड़ा और जीआरपी को सौंप दिया। 9 अप्रैल को जीआरपी दोनों बच्चों को लेकर बाल कल्याण समिति पहुंची। काउंसलिंग के दौरान दोनों बच्चों ने आपस में दोस्त होना बताया। लेकिन घर छोड़ने का कारण नहीं बताया। दोनों को अलग अलग अस्थायी आश्रय दिलाया गया।
परिजनों से सम्पर्क करके उन्हें कोटा बुलाया। लड़की के पिता व लड़के की मां कोटा पहुंचे। लड़की के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है। बच्चों को सकुशल देख माता, पिता के आंख से आंसू निकल आए। समिति सदस्यों ने दोनों बच्चों से घर नहीं छोडने व माता-पिता द्वारा बच्चों का ध्यान रखने की गारंटी पर परिजनों को सुपर्द किए।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


