Home Crime ऑर्केस्ट्रा और डांस बार मालिक मुंबई पुलिस से परेशान, अहार से शिकायत...

ऑर्केस्ट्रा और डांस बार मालिक मुंबई पुलिस से परेशान, अहार से शिकायत में लगाए ये आरोप

29
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई पुलिस पर ऑर्केस्ट्रा और डांस बार मालिकों से रंगदारी वसूलने का आरोप लगने के एक साल से भी कम समय के बाद अब उन पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगा है।
मुंबई में कई बार मालिकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके बार में आती है, बैठती है और अ सोफे पर सोती है,जिसकी वजह से ग्राहकों पे बड़ा असर पड़ता है ग्राहक पुलिस को देख के बार मे आते नही जिसकी वजह से बार मालिको को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

बार मालिकों ने बताया है कि पुलिस रात के करीब 9 बजे उनके बार में जाती है और बार बालाओं और गायकों की तस्वीरें लेना शुरू कर देती है, जिससे उनके व्यवसाय को नुकसान पहुँच रहा है।
बार मालिकों ने यह भी बताया कि पुलिस का कहना है कि ऐसा करने का आदेश उनके वरिष्ठों आला अधिकारियों ने दिया है।
बार मालिकों ने परेशान होकर इन सभी बातों और हादसों को लेकर आहर से शिकायत की है।