Home Maharashtra मीरा रोड में एक दंपत्ति द्वारा ट्रैफिक पुलिस को हड़काने वाले की...

मीरा रोड में एक दंपत्ति द्वारा ट्रैफिक पुलिस को हड़काने वाले की निकली हेकड़ी

60
0

मुंबई : मीरा रोड में एक दंपत्ति द्वारा ट्रैफिक पुलिस को हड़काने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को धमकाता नजर आ रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हवालात में पहुंचने के बाद आरोपी की सारी हेकड़ी निकल गयी और वह रोने लगा। पुलिस के अनुसार गुरुवार को आरोपी अमर सिंह अपनी पत्नी मीणा सिंह के साथ गाड़ी सड़क किनारे छोड़कर कहीं चला गया। जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो उसने पहियों को लॉक कर दिया। वापस आने पर पति-पत्नी ने पुलिसकर्मी को धमाकाना शुरू कर दिया। वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे और वर्दी उतारने की चुनौती देने लगे। इसके बाद कपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस से दुर्व्यवहार को लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।