Home Maharashtra गोरेगांव में सीलिंगदेर रात घर की सीलिंग गिरने से बच्चे की मौत-मां...

गोरेगांव में सीलिंगदेर रात घर की सीलिंग गिरने से बच्चे की मौत-मां घायल

52
0

मुंबई : गोरेगांव में देर रात घर की सीलिंग गिरने से मां-बेटे घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बच्चे की मौत हो गई जबकि गंभीर हालात में घायल मां का उपचार चल रहा है। मनपा आपातकालीन कक्ष के अनुसार घर के सीलिंग गिरने की घटना में दोनों जख्मी हो गए थे। मनपा को शिकायतें मिलीं थी कि मुंबई में तीन जगहों पर दीवार गिरी है। एक शहर में और दो पश्चिमी उपनगर में। गोरेगांव पश्चिम में राम मंदिर के पास न्यू अमन भवन में फ्लैट नंबर 712 के छत की सीलिंग गिरने से मां और बेटा घायल हो गए। दोनों को सुबह 5।20 बजे कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां भर्ती होने से पहले आठ वर्षीय लड़के अरसलन अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया। मां फैमिदा अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आठ जुलाई से दुबारा बारिश शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर में 43।78 मिमी, पूर्वी उपनगर में 58।05 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 33।41 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस मानसून के दौरान शहर में सात जगहों, जिसमें पूर्वी उपनगर में चार और पश्चिमी उपनगर में तीन जगहों पर शॉर्ट सर्किट हुआ।